Total Pageviews

शिवराजसिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगें


 इंदौर 9 जनवरी  आगामी विधानसभा चुनाव तक  शिवराजसिंह  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा मुख्यमंत्री बनाना चाहते है।
यह कहना है विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का। वे सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ऐसे में 2013 का चुनाव कांग्रेस का होगा। प्रदेश में किसानों को खाद, बिजली नहीं मिल रही है। जिन मुद्दों पर भाजपा सत्ता में आई थी, आज तक वे पूरे नहीं हुए है। मंत्रियों के भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार लोकायुक्त तक को जांच नहीं करने दे रही है, ऐसे में सीबीआई जांच की अनुमति कैसे देगी? उन्होंने कहा प्रदेश में जनता जाग गई है और भाजपा के इरादों को पहचान भी गई है।
उन्होंने कहा की   प्रभात झा कई बार मुझसे कह चुके है कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ कोर्ट में जाए। कांग्रेस के आन्दोलन से भाजापा घबरा गयी है वह अपनी असफलता को केंद्र सरकार के माथे मार रही है

No comments:

Post a Comment