Total Pageviews

कार हुई अनियत्रितं एक मासूम गंभीर पुलिस ने किया बल प्रयोग

इंदौर6 फरवरी। सोमवार देर रात एक अनिंयत्रित कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में एक एक्टीवा पर सवार एक मासूम  गंभीर रूप् से घायल हो गया। नाराज लोगों ने कार पर पथराव कर दिया ।लोगो को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज रात सैफी होटल के यहा से गुजर रही एक काले रंग की कार ने अनियत्रिंत होकर पहले एक बाइक को टक्कर मारी इसके बाद एक आटो को टक्कर मारते हुए वहा  से गुजर रही एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना में  एक्टिवा पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पाच साल का मासूम भी शामिल है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियो ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रूकी  एक्टिवा कार में फंस गई इसके बाद कार चालक ने कार को रोक दिया और फरार हो गया। घटना से आक्रोशित  लोगों ने कार में जमकर तौड फोड की। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिती पर काबू पाया।

No comments:

Post a Comment