Total Pageviews

इस हफते घोषित हो जाएगी भाजयुमों नगर कार्यकारिणी !

इंदौर 15 मार्च भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर और जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद से बहुप्रतिक्षित भाजयुमों नगर कार्यकारिणी की घोषणा इस हफते के अंत तक हो जाएगी।
    पार्टी के सूत्रों के मुताबिक भाजयुमों के शहर कार्यकारिणी की घोषणा इस सप्ताह हो जाएगी। वर्तमान मे सभांवित पदाधिकारियों के नामों के साथ एक लिस्ट बना ली गई है। इसी सप्ताह प्रदेश  अध्यक्ष जीतू जिराती  शहर अध्यक्ष गोलू शुक्ला के साथ बैठ कर इसे अंतिम रूप दे देगें। अध्यक्ष के पद पर गोलू शुक्ला की ताजपोषी होने के बाद से ही इस कार्यकारिणी का ब्रेसबी से इंतजार किया जा रहा था।सूत्रों ने बताया कि इस लिस्ट में मंत्री गुट को भरपूर प्राथमिकता देने के साथ साथ अन्य गुटों को भी उचित स्थान दिया गया है लेकिन अंतिम निर्णय जीतू जिराती ही करेगें।वही इस लिस्ट को अंतिम रूप देने के पहले एक बार वे भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष प्रभात झा से भी चर्चा कर सकते है।सूत्रों के मुताबिक गोलू शुक्ला पंसदीदा चेहरें इस कार्यकारिणी में स्थान बनाने में सफल रहे है। 

No comments:

Post a Comment