Total Pageviews

ज्योतिषियों ने दी चेतावनी -भंयकर आंधी तूफान,प्राकृतिक प्रकोप



 इंदौर 10 मई ।शनिवार से  छह ग्रहों की चाल बदलने से देश में  भंयकर आंधी तूफान की ज्योतिषियों ने चेतावनी दी है।12 मई से 22 मई तक मुख्य रुप से छह ग्रह बदलेंगे। इन्हीं ग्यारह दिनों में पंच षष्ठी ग्रही योग बन रहे हैं। शनि शुक्र वक्रीय होंगे। 21 मई को सूर्यग्रहण भी पड़ रहा है। आगामी ग्यारह दिन प्रदेश के साथ देश के लिए प्राकृतिक प्रकोप लेकर आएंगे। इन ग्रहों की चाल बदलने से प्रदेश में एकत्रित किए अनाज के उचित भंडारण नहीं होने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
  पं. विष्णु राजौरिया का कहना है कि सूर्य शुक्र की युति अच्छी नहीं मानी जाती है। इसमें प्राकृतिक प्रकोप की आशंका ज्यादा होती है। पंचग्रही षष्ठग्रही का बनेगा योग : ग्यारह दिनों में पंचग्रही षष्ठग्रही का योग भी बन रहा है। 20 मई से 4 जून के बीच पंचग्रही योग बनेगा। इस समय वृष राशि में सूर्य, चंद्र, गुरु, शुक्र केतु रहेंगे। 21 मई से 22 मई तक षष्ठग्रही योग बनेगा। वृषभ राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र केतु एक साथ होंगे। वहीं इन ग्यारह दिनों में शनि शुक्र के वक्रीय होने से जनमानस पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment