Total Pageviews

नहीं हुआ आरटीआई सुनील तिवारी का तबादला

इंदौर  १ फरवरी ।परिवहन निरीक्षकों (आरटीआई) की तबादला सूची जारी हो गई। इंदौर में पदस्थ चार आरटीआई में से दो के तबादले हो गए जबकि दो को यथावत रखा गया है।  अन्य जगहों पर पदस्थ दो परिवहन निरीक्षक का इंदौर आरटीओ में तबादला किया गया है। इनमे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ख़ास माने जाने वाले सुनील तिवारी भी शामिल है जिन्हें इंदौर में ही रखा गया है ।
  जानकारी के मुताबिक़  इंदौर से आर.डी. दक्ष   को आरटीओ सिहोर  और ए.के. खरे  को आरटीओ सोयत चेकपोस्ट  ट्रासफर किया गया है जबकि आगर से किशोर सिंह बघेल  और सोयत से
योगेंद्र राणा  का  इंदौर  ट्रांसफर किया गया है । जब कि मंत्री समर्थक परिवहन निरीक्षक सुनील तिवारी और राजेंद्र पाटीदार का तबादला नहीं किया गया है। कहा जा रहा था कि सुनील तिवारी ने तबादला होने पर पद छोड़ने की बात कही थी । 

शादी से इनकार किया तो लन्दन से धमकी

इंदौर १ फरवरी ।  इंदौर की एक युवती ने शादी से इनकार किया तो युवक ने उसे लन्दन से धमकाना शुरू कर दिया उसके फेक बुक अकाउंट को हेक कर लिया । युवती की शिकायत पर  पुलिस ने एनआरआई युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 
 इंदौर की एक युवती ने 20 अगस्त को सायबर डीएसपी जितेंद्रसिंह को प्रोफाइल हैक होने की शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ पढऩे वाले आलीश जैन ने ही प्रोफाइल हैक की तथा मोबाइल से मैसेज कर उसे धमकाने लगा। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवती ने  बताया कि वह  युवक उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। वह लंदन में रहने लगा था। आलीश युवती को लंदन से मैसेज कर धमकाना शुरू कर दिया था।


भगवान् के सोने-चांदी के गहने ले भागे



इंदौर १ फरवरी । सदर बाजार थाना क्षेत्र में जति कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में बुधवार सुबह चोरों ने पुजारी द्वारा मंदिर खोलने का इंतजार किया और  उसके रहते हुए  भगवान् के सोने-चांदी के गहने  ले भागे
घटना सीमंधर स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर में  आज हुई। सुबह 6 बजे रोजमर्रा की तरह पुजारी कैलाश चंद्र जैन ने मंदिर के पट खोले और साफ-सफाई में लग गए। इसी बीच   कुछ लोग दर्शन करने आये और चले गए ।थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी वहां आई तो पता चला प्रतिमा के सिर पर लगा सोने का टीका व चांदी का छत्र गायब है। इस घटना का पता चलते ही आसपास के रहवासी भी जमा हो गए। तत्काल मंदिर के ट्रस्टियों को सूचना दी गई। लोगों ने थाने जाकर खबर की अब   पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विकास यात्रा को कॉंग्रेस ने नौटकी बताया

इंदौर 1फरवरी ।भारतीय जनता पार्टी द्वांरा आज से प्रदेश में किए गए कार्यो का बखान करने के लिए निकाली जा रही विकास यात्रा को कॉंग्रेस ने नौटकी करार देते हुए सरकार पर लगे निष्क्रियता के धब्बे को धोने का प्रयास बताया है।
    प्रदेश कॉंग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने आज जारी बयान मे कहा कि आगामी 2013 में हाने वाले चुनाव में दिख रही हार को देख कर भाजपा बौखला गई है । उन्होने कहा कि प्रदेश  में विकास केवल भाजपा नेताओं का हुआ है । प्रदेश  में कुपोषण ओर अपराध बढे है ।

इंजीनियरिंग छात्र ने फॉंसी लगाई



अभी अभी

इंदौर 1 फरवरी । इंदौर मे  इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे एक छात्र ने आज दोपहर अपने घर में फॉंसी लगा कर अपनी जान दे दी । सुदामानगर क्षेत्र की बैंक कालोनी में रहने वाले इस दात्र का नाम रूपेश बताया जा रहा है । इसने आत्महत्या क्योंकि इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है ।

उल्लू ने सांईबाबा के चरणों मे प्राण त्यागे


 इंदौर 1 फरवरी  । शहर के विदुर नगर के सांई मंदिर में विगत दिनों से मूर्ति पर जो उल्लू बैठ कर जन चर्चा का विषय बन हुआ था उसने कल रात मूर्ति के चरणों में दम  तोड दिया ।  इस कारण आमजन में यह धारणा आम हो गई कि उल्लू सही मे बाबा का भक्त था । गौर तलब है कि विगत कई दिनों से सांई मंदिर में आए इस  उल्लू   को देखने वालों की भीड लगी रहती थी ।

शंकर ललवानी ने दिग्विजयसिंह को चुनौती दे डाली


इंदौर 1 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शंकर ललवानी ने आज विकास यात्रा के दौरान कॉगेस के राष्टीय महासचिव और प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को चुनौती दे डाली कि वे   इंदौर के विधानसभा क्षंत्र क्रमांक दो से कैलाश विजयवर्गीय के खास और वर्तमान विधायक रमेश मेंदौला के खिलाफ चुनाव लड कर दिखाए ।
 उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को कॉंग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में दिग्विजयसिंह के नेतृत्व मे साभा कर कहा कि अब कांग्रेस भजपाईयों का उखाडेगी और दिग्गी राजा ने कहा था कि मैं फिर यहॉं आउगा ।हालांकि कैलाष विजयवर्गीय ने उनका स्वागत करने की बात कही थी ,मगर आज भाजपाई अध्यक्ष ने उन्हें चुनौति दे डाली ।