Total Pageviews

मंगेतर को रास नहीं आई प्रेमी की बात

इंदौर 19 मई। अपनी होने वाली पत्नी के प्रेमी की बात एक युवक को इतनी नागवार गुजरी की उसने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया । 
पुलिस ने बताया कि नवीन आर्य निवासी गौरी नगर को कल रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उसे मनोज निवासी देवास ने चाकू मार कर घायल कर दिया था। उसने पुलिस को बताया कि वो एक युवती से प्रेम करता है। अब परिजन उसका विवाह मनोज से कर रहे हैै कल उसने मनोज से कहा कि वो उससे शादी  ना करे तो मनोज आग बबूला हो  गया और उसने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपी अभी फरार है।

घर लोट रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला

 इंदौर 19 मई।अपने परिवार को कुछ देर में आने का कह कर गए एक मजदूर को नेमावर बायपास पर ट्रक टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।वो अपनी पत्नी को कुछ देर में आने का कह कर निकला था।
भवरकुआ पुलिस ने बताया कि हादसा कल रात हुआ ।नेमावार बायपास पर एक बाइक सवार तीन लोगों को एक टक ने टक्कर मार दी।बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की षिनख्त केल सिंह निवासी झाबूआ के रूप में हुई ।वो अभी अरंबिदों कालेज के सामने रह कर मजदूरी कर रहा था कल रात वो अपनी पत्नी को कुछ देर मे  आने का कह कर गया था और वापस ही ना लौटा। आज पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सोंप दिया गया ।

आग से खाक दस्तावेज

इंदौर 19 मई।शुक्रवार रात स्टेट बैंक आफ इंडिया की जीपीओं शाखा में लगी भीषण आग से वहा पर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जल कर खाक हो गए।फायर बिग्रेड के अनुसार कल रात करीब ढाई बजे इस इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकारल रूप धारण कर लिया।आग के बाद वहा पर मौजूद सूरक्षाकर्मियों ने सूचना फायरबिग्रेड को दी। मौके पर पहुची फायर बिग्रेड ने कई घंटे की मष्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट  सर्किट बताया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक आग पर्सनल लोन शाखा में लगी है वहा पर रखे लोन के दस्तावेज जल कर खाक हो गए है।

बच्चे को कोचिंग छोडने जा रही महिला को लूटा


इंदौर19 मई । अपने बच्चे को पहले दिन कोचिंग छोडने जा रही महिला को बायपास पर कार सवार बदमाषों ने कटटे के दम पर लूट लिया।लसुडिया पुलिस के मुताबिक सागर में रहने वाली भारती तिवारी आज सुबह अपने बेटे वैभव को लेकर देवास से इंदौर आ रही थी ।वहा से वे एक बोलरों में सवार हो गई। बायपास पर बेस्ट प्राइज के यहा पर आकर बोलरों सवार ने अपने साथी की मदद से कटटा अडा कर उनकी चेन और नगद रूप्ए छीन लिये और फरार हो गए। इसके बाद उन्होनें मामले की षिकायत पुलिस में की।पुलिस ने बताया कि महिला सागर की रहने वाली है और उसने अपने बेटे का यहा पर एक कोचिंग में एडमिशन करवाया है।

पहलीबार आनलाईन पालिसी बेचेगी एलआईसी


इंदौर 19 मई।  भारतीय जीवन बीमा निगम पहली बार अपनी पालिसी को आन लाइन जारी करने जा रहा है।जीवन अक्षय नामक पालिसी को कई अन्य सुविधाओं के साथ जोड कर पूर्व में जारी जीवनअक्षय-6 को आज से आन लाइन बेचा जा रही है ।
इंदौर डिवीजन एलआईसी के वरिष्ठ महाप्रबन्धक  रत्नाकर पटनायक ने आज पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि ये पलिसी आन लाइन के अलावा आफ लाइन भी उपलब्ध रहेगी ।इस अवसर पर उन्होने बतायाकि  एसआईसी एक नई पालिसी 120 दिनों के लिए जीवन वैभव के नाम से शुरू करने जा रही है जो 21 मई से बाजार में आएगी ।ये 8 वर्ष की आयु से 65 वर्ष के आयुवर्ग के लिए होगी।दस वर्ष की अवधि वाली इस पलिसीमें भीजीवन वृद्धि की तरह लायल्टी आफर भी परिपक्वता पर है ।
 उनके अनुसार डिवीजन 3 और नई सेटेलाईट शाखा खोलने जा रहा है जिसे मिला करयहॉं 50 शाखा हो जाएगी जो भारत का सबसे बडा डिवीजन हो जाएगा । वित्तियवर्ष 2012-13 के लिए मण्डल ने 505 करोड रूपए का लक्ष्य रखा है । 

लंदन में रोड शो करने जा रहा पर्यटन निगम

  इंदौर 18 मई    ।  मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन निगम अब  विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए  विदेशो में रोड शो करने जा रहा है, इसकीशुरूआत लंदन से होगी।  इसके अलावा अक्तूबर में होने वाली इंवेस्टर्स मीट के दौरान इंदौर के निजी हेरीटेजों को भी जोड़ा जाएगा।देशी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रत्येक केन्द्रों में स्थानीय भोजन अनिवार्य रूप से मैन्यू में शामिल किया जाएगा।
आज यहा  राज्य पर्यटन   निगम के सूत्रों ने बताया की  अब विभाग  ने विदेशी पर्यटकों को यहाँ  लाने के लिए विदेशो में रोड शो करने का फैसला किया है इसकी शुरुआत लन्दन से होगी  वहीं विदेशी पत्र-पत्रिकाओं में विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया है। 
        इधर देशी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रत्येक केन्द्रों में स्थानीय भोजन अनिवार्य रूप से मैन्यू में शामिल किया  गया है ।  प्रदेश के हेरीटेज को संभालने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। इंवेस्टर्स मीट के दौरान इंदौर के निजी हेरीटेजों को भी जोड़ा जाएगा।  भोपाल में मध्य प्रदेश पर्यटन दिवस पर 24 मई को द रोड अहेड विषय पर एक सेमीनार रखा गया है। इसके साथ ही रवीन्द्र भवन में मध्य प्रदेश पर्यटन विषय पर एक छायाचित्र की प्रदर्शनी और फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक तलत अजीज गजल पेश करेंगे। प्रदेश का सौंदर्य विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जाएगी।  सांची में गोल्फ और मांडू, सांची, उज्जैन और महेश्र्वर में गोल्फ एण्ड लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। 
इंदिरा सागर बांध को टूरिज्म पलेस बनाया जा रहा है, जो 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। बुरहानपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। राजधानी के मोतिया तालाब में हेरीटेज और ताजमहल में बेनजीर कांप्लेक्स बनाया जाएगा। पर्यटन केन्द्रों पर स्व सहायता समूहों के माध्यम से दुकान शाप खोले जा रहे है 

इंदौर के शनि मंदिर में होता है रोज शनि देव का श्रृंगार


इंदौर १८ मई । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा अनोखा  पुरातन शनि मंदिर है जो  अपने चमत्कारों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है. इस मंदिर की कई परम्पराएं ऐसी है जो इसे विशिष्ट बनाती है. ये शायद विश्व का एकमात्र शनि मंदिर है  जहां रोज शनि महाराज का दूध और पानी से अभिषेक होता है  ,देश के कई जाने-माने संगीतज्ञ, गायक और वादक अपनी प्रस्तुति दे चुके है 
,
- इंदौर के जुनी इंदौर नामक इलाके में बना ये शनि मंदिर अपनी प्राचीनता के कारण जितना प्रसिद्ध  है उतना ही यहाँ से जुड़े चमत्कारों के किस्सों के कारण भी है.आमतौर पर लोग शनि महाराज को क्रूरता का प्रतीक मानते है और लगभग सभी मंदिरों में शनि महाराज की प्रतिमा काले पत्थर की बनी होती है जिसपर कोई श्रृंगार नहीं होता लेकिन ये एक ऐसा मंदिर है जहां शनिं भगवान रोज आकर्षक श्रृंगार में शाही पौशाख पहनकर अपने भक्तों को दर्शन देते है. इस प्राचीन  मंदिर में शनि भगवान का स्वरुप इतना आकर्षक होता है कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाते है और उनके मन से शनि के क्रूर रूप का डर  भी निकल जाता है.
  यहाँ के पुजारी निलेश तिवारी मंदिर के बारे में बताते है कि इस पुरातन मंदिर का इतिहास लगभग सात सौ वर्ष पुराना है.उस समय ये इलाका जंगलों से घिरा हुआ था. पूरे क्षेत्र में इक्का दुक्का घर थे.यहाँ रहने वाले एक अंधे धोबी को सपने में भगवान ने ये कहा कि जिस पत्थर पर  वो रोज अपने कपडे धोता है मै उसीमें रहता हूँ. इसपर धोबी ने कहा कि मै तो अंधा हूँ मुझे कैसे पता चलेगा. मंदिर के पुजारी प. निलेश तीवारी बताते है कि अगले दिन जब वो धोबी जागा तो इस मंदिर का पहला चमत्कार घटित हुआ. जन्म से अंधे धोबी को दृष्टि मिल गई थी. उसके बाद आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उस पत्थर को निकलवाकर शनि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा करवाई. इसके बाद अगला चमत्कार शनि जयंती को हुआ जिस स्थान पर प्रतिमा को स्थापित किया गया था शनि जयंती के दिन सुबह वाहन से प्रतिमा अपने आप मंदिर में ही एक अन्य स्थान पर पहुँच गई.

उनके अनुसार   ये शायद विश्व का एकमात्र शनि मंदिर है  जहां रोज शनि महाराज का दूध और पानी से अभिषेक होता है फिर सिन्दूर का चौला चढ़ाकर चांदी के वर्क लगाये जाते है और फिर शाही पौशाख से उनका श्रृंगार किया जाता है.शनि महाराज के इस अनोखे स्वरुप का दर्शन करने देश विदेश से लोग यहाँ आते है  इस मंदिर में विराजित शनि माहाराज के सामने देश के कई जाने-माने संगीतज्ञ, गायक और वादक अपनी प्रस्तुति दे चुके है. ये एकमात्र शनि मंदिर है जहां हर शनि जयंती को सात या नौ दिन का संगीत  समारोह मनाया जाता है जिसमे राष्ट्रीय स्तर के कलाकार जिनमे पं. भीमसेन जोशी तो हैं ही साथ ही प्रसिद्ध गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, मोहन वीणा वादक पं. विश्वमोहन भट्ट, वीणा वादिका राधिका उमड़ेकर, रघुनाथ फड़के, डॉ. प्रभा अत्रे सहित देश के कई जाने माने कलाकार  शनि महाराज के सामने अपनी प्रस्तुति चुके है

- शनि भगवान से जुडी मान्यता है कि  शनि के प्रकोप का डर और शनि के टोटको के चलते तो लोग शनि मंदिर में   आते ही है लेकिन ऐसे हज़ारों लोग है जो किसी डर या टोटके के कारण नहीं बल्कि मन की शान्ति के लिए यहाँ आते है.हर शनिवार को मंदिर में हज़ारों लोग याहं आते है और ग्रहण, अमावस या शनि जयंती पर तो यहाँ मेला ही लग जाता है. ऐसे भी कई लोग है जो सालों से नियमित रूप से यहाँ आते है ।