इंदौर३१ जनवरी। इंदौर में कड़कड़ाती ठण्ड के मद्देनजर जिला प्रशासन -द्वारा सभी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं सुबह ९ बजे बाद संचालित करने संबंधी जारी आदेश १० फरवरी तक बढ़ा दिया गया है । इस संबंध में में आदेश जारी स्कूल संचालकों से कहा गया है कि वे आठवीं तक की कक्षाएं सुबह ९ बजे बाद ही लगायें । पूर्व में इस संबंध में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह ने गत २० जनवरी से ३१ जनवरी तक स्कूल सुबह ९ बजे संचालित करने संबंधी आदेश जारी किया था ।
Total Pageviews
बड़ा गणपति चौराहे पर पुलिस कार्यवाही से मचा हडकंप
इंदौर31 जनवरी । बड़ा गणपति चौराहे पर दोपहर 12 बजे हुए बड़ी वारदात के बाद पुलिस की मोबाइल वैन, वज्र, बाज व अन्य वाहन धड़धड़ाते हुए पहचे तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद ने
एसएसपी ए. सांई मनोहर, एसपी डी. श्रीनिवास वर्मा, एएसपी राकेश सिंह, सीएसपी शैलेंद्रसिंह चौहान व अन्य अफसर भी आ गए तो लोगो को यकीन हो गया की मामला गड़बड़ है ।
बाद में अधिकारियो ने बताया की ये तो रिहर्ल्सल थी जिसका उद्देश्य था कि अगर बड़ा गणपति चौराहे पर हमला हो तो पुलिस किस प्रकार रिएक्ट करेगी। कौन कहां से आएगा और कहां-कहां घेराबंदी की जाएगी।
बाद में अधिकारियो ने बताया की ये तो रिहर्ल्सल थी जिसका उद्देश्य था कि अगर बड़ा गणपति चौराहे पर हमला हो तो पुलिस किस प्रकार रिएक्ट करेगी। कौन कहां से आएगा और कहां-कहां घेराबंदी की जाएगी।
नकली पुलिस ने फिर ठगा वृद्ध को
इंदौर 31 जनवरी । शहर में आज दिन दहाडे नकली पुलिस ने फिर एक बुर्जग को ह्त्या का भय दिखा कर ठग लिया । मामला विजय नगर क्षेत्र का है । अपने रिश्तेदार के साथ घुमने जा रहे श्याम जायसवाल 65 साल के पास दो पुलिस कर्मी बने बदमाशों ने कहा शहर में दिन दहाडे हत्याएं हो रही है और आप ये हाथ में दो दो सोने की अगूठी पहन कर कहॉं जा रहे हो । उन्होने वद्ध से अगूठी उतराकर अपनी जेब से रूमाल निकाल कर उसमें बॉधा ओर उसे उन्हें सौप दी । वृद्ध ने आगे जा कर देखा तो उसमें अगॅठियॉं नही थी । पुलिस के अनुसार ठगोरे 6 .-6 ग्राम सोने की दो अंगूठी ठग ले गए ।
अभी अभी
अभी अभी
इंदौर ३१ जनवरी ।इन्फोसिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ किया एम् ओ यु साइन , शाम को इन्फोसिस के अधिकारी जमीन का कब्जा लेने इंदौर आ रहे है ।इंफोसिस की ओर से इस दौरान चंद्रकेतु झा मौजूद थे जिन्होंने एमओयू पर साइन किए।
उद्योगमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आईटी प्रमुख सचिव दीपक खांडेकर की मौजूदगी में हुए इस एमओयू के अनुसार कंपनी प्रति एकड़ सौ लोगों को रोजगार देगी जिसमें से पचास फीसदी रोजगार प्रदेश के लोगों को देना
होंगे
अ.भा. बीएसएनएल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप कल से
इंदौर, 31 जनवरी। मप्र बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड द्वारा आयोजित ग्यारहवी अखिल भारतीय बीएसएनएल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 01 से 05 फरवरी तक खेल प्रशाल में जाएगी, जिसमें गत विजेता पश्चिम बंगाल को उपविजेता मेजबान मप्र से कड़ी चुनौती मिलेगी।
आयोजन प्रमुख तथा इंदौर बीएसएनएल के वरीष्ठ महाप्रबंधक पीयूष खरे ने पत्रकारवार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अ.भा. स्पर्धा में म.प्र.सर्कल समेत 15 पुरूष तथा 11 महिला टीमें शिरकत कर रही है, जिनमें एमटीएनएल मुंबई, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश तथा मेजबान म.प्र. की टीमें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आकर्षक मार्चपास्ट के साथ स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ 1 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे म. प्र. टेबल टेनिस संगठन के आजीवन अध्यक्ष पदमश्री श्री अभय छजलानी, विशेष अतिथि के रूप मे वरीष्ठ खेल पत्रकार सुरेश गावडे कार्यक्रम की शोभा बढायेगें ।
आयोजन प्रमुख तथा इंदौर बीएसएनएल के वरीष्ठ महाप्रबंधक पीयूष खरे ने पत्रकारवार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अ.भा. स्पर्धा में म.प्र.सर्कल समेत 15 पुरूष तथा 11 महिला टीमें शिरकत कर रही है, जिनमें एमटीएनएल मुंबई, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश तथा मेजबान म.प्र. की टीमें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आकर्षक मार्चपास्ट के साथ स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ 1 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे म. प्र. टेबल टेनिस संगठन के आजीवन अध्यक्ष पदमश्री श्री अभय छजलानी, विशेष अतिथि के रूप मे वरीष्ठ खेल पत्रकार सुरेश गावडे कार्यक्रम की शोभा बढायेगें ।
विश्व के कैंसर विशेषज्ञ इंदौर में करेगें विचारमंथन
इंदौर 31जनवरी । अमरीका जापान और जर्मनी के कैंसर के विशेषज्ञ डाक्टर आगामी चार और पॉंच फरवरी को इंदौर मे आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेने आ रहे है। कैंसर फाउन्डेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली इस संगोष्ठी में कोशिकाओं का तापमान बढा कर रेडिएश न और किमोथैरिपी से उपचार पर अपने विचार विमर्श होगा।
आयोजन समिति की सचिव डॉं. वन्दना जैन की माने तो कैंसर के क्षेत्र में होने वाली यह देश की सातवीं कॉंन्फ्रेस है जो इंदौर में पहली बार आयोजित की जा रही है । इसमे विश्व विख्यात विकरण विशे षज्ञ जापान के डॉं प्रो ओहनिशी का विकरण पर व्याख्यान महत्वपूर्ण होगा।
दस नए पेट्रोल पम्प खोलने जा रही है बीपीसीएल
इंदौर 31जनवरी ।मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग में आगामी दो माह मे भारत पेट्र्लीयम कार्पोरेशन लिमिटेड ....बीपीसीएल...अपने स्वचलित पेट्रोल पम्पों का विस्तार करते हुए 10 नए पेट्रोल पम्प खेलने जा रही है ।
बीपीसीएल.की इंदौर इकाई के प्रादेशिक खुदरा प्रबन्धक रमण मलिक ने बताया कि इस क्षेत्र में अभी 185 पम्प है इनमें से 47 आटोमैटिक पम्प है 31 मार्च तक इन्हें बढा कर 57 कर दिया जाएगा ।आटोमैटिक पम्प पर पेट्रोल भरने से लेकर ग्राहक को बिल देने का काम स्वचलित होने से गडबडियों की संभावना नही रहती। साथ ही कंपनी किसी भी पम्प का रिकार्ड अपने कार्यालय में आनलाइन देख सकता है । उन्होने कहा कि ग्राहक अपना माबईल नम्बर अथवा अपना ई मेल एक बार और वाहन नम्बर दर्ज करा दे तो उनके मेल और मोबाईल पर भी बिल जनरेट हो जाएगा ।
कंपनी ने ग्रहको के लिए उपहां र योजना भी 31 मार्च तक शुरू की है जिसके तहत कूपन जारी किए जाएगें और लाटरी से विजेताओं का चयन कर उनके द्वारा खरीदे गए पेट्रोल से 10 गुना पेट्रोल उपहार दिया जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
