Total Pageviews

आज से बतियाना और एसएमएस करना महँगा


इंदौर १ मई ।बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए १ मई से एसएमएस और काल दरें महँगी हो जाएँगी। कंपनी ने मंगलवार से नई काल दरें लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत काल दरों में .२ पैसे प्रति सेंकड बढ़ाने व एसटीडी एसएमएस (नेशनल)७० पैसे हो जाएगा। इसको लेकर कंपनीनेउपभोक्ताओंको एसएमएस से सूचना भी जारी कर दी है।


नई काल दरें
 बीएसएनएल से अन्य मोबाइल पर १.२ पैसा प्रति मिनटप्रति सेकंड यानि ७२ पैसा प्रति मिनट बीएसएनएल से बीएसएनएल पर १ पैसा प्रति सेकंड
 एफ एंड एफ नंबर पर कॉलिंग ३० पैसे प्रति मिनट
 चुनिंदा नंबरों पर ग्रुप कॉलिंग दर प्रति मिनट ३० पैसे
 लोकल एसएमएस ६० पैसे
 रोमिंग एसएमएस के ७० पैसे


इंदौर मे तापमान ४६ डिग्री सेल्सियस


इंदौर ३० अप्रैल ।इंदौर  मे १८ वर्ष पहले ३१ मई, १९९४ को सर्वाधिक ४६ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जो कि अब तक किसी भी मई माह के दौरान सबसे  अधिक तापमान का रिकार्ड है वैसे मई माह का औसत तापमान ४० डिग्री सेल्सियस रहता है। पिछले दस वर्षों के दौरान सन २०१० में २१ मई को सर्वाधिक ४४. डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो  अवधि का सबसे  अधिक तापमान है ।मई माह में ;इंदौर में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है माह का सामान्य  औसत  अधिकतम तापमान  ४० डिग्री सेल्सियस होता है, जो माह के अंत  तक कायम रहता है इंदौर शहर लू से भी प्रभावित होता है,
 उपलब्ध  अभिलेख  के  अनुसार इंदौर में मई माह का  अधिकतम तापमान ४६. डिग्री सेल्सियस ३१ मई १९९४ को तथा न्यूनतम तापमान १६. डिग्री सेल्सियसमई १८८१ को दर्ज किया गया था  
       नीचे दी गई सारणी में इंदौर में पिछले दस वर्षों के दौरान  अधिकतम तापमान  और उसकी दिनांक दर्शाई गई है
वर्ष                                 २००२    २००३    २००४    २००५    २००६    २००७    २००८
 

   

 सेल्सियस में )     ४४.०    ४३.२    ४२.७    ४३.८    ४३.६    ४३.४    ४०.६    ४२.६    ४४.२    ४२.५
दिनांक                                ४,६    १७       २९     २१    ०५        ०२         २८   
२००९    २०१०    २०११
 २२    २१    १८
 
















1 मई को ‘‘गरीब दिवस’’ मनायेगी भाजपा

इन्दौर 30 अप्रैल/ भारतीय जनता पार्टी मजदूर  दिवस  1 मई को गरीब दिवस के रूप में मनाकर धरना प्रदशर्न  आंदोलन करेगी। धरनाप्रदशर्न दोपहर 3 बजे से मृगनयनी एम्पोरियम संजय सेतु, एम.जी रोड़ आयोजित किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात भी शामिल रहेगें। धरना प्रदर्शन के दौरान केन्द्र की गरीब विरोधी नीति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी महामंत्री घनश्याम शेर, कमलेश शर्मा व कमल वाघेला ने बताया कि पार्टी गरीब दिवस पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर कांग्रेस की गरीब विरोधी मानसिकता उजागर करेगी। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के साथ हो रहे मजाक का पुरजोर विरोध करेगी और केन्द्र सरकार के गरीब विरोधी रवैया का हर स्तर पर आक्रामक विरोध किया जायेगा। 1 मई से हस्ताक्षर अभियान आरंभ होगा और 30 मई तक चलेगा। बाद में हस्ताक्षर लेकर प्रदेश  अध्यक्ष प्रभात झा के नेतृत्व में प्रदेश  के सांसद, विधायक दिल्ली  में राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपेंगे ।

परिवार यू पी में चोर घर में : लाखो ले उड़े

  इंदौर ३० अप्रैल । वे अपने परिवार में  होने वाली शादी में शामिल होने उत्तरप्रदेश गए हुए थे और यहाँ चोरो ने उनके घर पर धावा बोल दिया ।पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक इलेक्ट्रानिक व्यवसायी के घर से चोर एक लाख का सोना चोरी कर ले गए।  सूचना मिलने पर वे इंदौर आए और सोमवार को चोरी का केस दर्ज करवाया।
पलासिया थाना प्रभारी पंकज दीक्षित के अनुसार  घटना बृजेश्वरी एन एक्स में रहने वाले संजय धनगर के यहाँ  हुई । उनके अनुसार धनगर अपने परिवार के साथ 23 अप्रेल को शादी में यूपी गए हुए थे। 28 अप्रेल को उनके घर का ताला टूटा देख पास में रहने वालों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। संजय के अनुसार सोमवार को वे इंदौर पहुंचे तो देखा की चोर घर में रखे एक लाख के जेवर व 20 हजार रुपए केस निकाल ले गए है।

युवक ने लगाई फांसी

इंदौर ३० अप्रैल ।पारिवारिक विवाद के चलते  एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को इसका पता आज सुबह चला। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक चेतन पिता सुखदेव सोनी (25) निवासी भागीरथपुरा फर्शी वाली गली ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से  कोइ सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि चेतन ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी है ।परिजन ने उसे  सुबह फंदे पर लटके देखा उनके अनुसार रात को  वो अच्छा भला घर में सोया था।

डॉक्टर के घर लाखों की चोरी

इंदौर 30 अप्रैल।रविवार रात अपने परिवार को लेकर बाहर खाना खाने गए एक डॉक्टर के घर का ताला तोड़  कर अज्ञात चोर  लाखों का माल चुरा कर ले गए। विजय नगर पुलिस के अनुसार स्कीम नम्बर 54 में रहने वाले विकास जैन पेशे से डाक्टर है ।अज्ञात  चोर  कल उनके घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात और नगद रूपया चुरा कर ले गए। जैन कल अपने परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए थें। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 

मुर्गीदाना फेक्ट्री में बायलर फटा तीन मजदूर घायल

इंदौर 30 अप्रैल ।सोमवार सुबह सांवेर रोड पर एक बायलर फेक्ट्री में आग लगने से वहां  लगा बायलर फट गया जिससे वहा काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए। घायलों को अरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फायर बिग्रेड के मुताबिक हादसा धनलक्ष्मी फैक्ट्री में हुआ । यहा पर अज्ञात कारणों से आग लग गई और उसके बाद वहा पर लगा बायलर फट गया। घटना में तीन कर्मचारी घायल हो गए  उन्हें उपचार के लिए अरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।