Total Pageviews

अन्डर 19 टीम श्रीलंका दौरे पर


इंदौर 18 मई ।एमपीसीए की अन्डर 19 टीम शनिवार को श्रीलंका के लिए इंदोर से रवाना होगी टीम वहा 3 एक दिवसीय और तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी ।
एमपीसीए के नरेन्द्र मेनन और एम के भार्गव ने आज पत्रकारो को ये जानकारी देते हुए बताया कि20 मईसे 11 जून तक ये स्पर्धा होगी।टीम का नेत्तृव शुभम शर्मा कर रहे   है। टीम के दो खिलाडियों शुभम और मयंक जैन का चयन अंडर 19केम्प के लिए भी हुआ है सही लंका दौरे से लोटने के बाद ये एन सी ऐ जायेंगे 

आईडीसीए स्पर्धा कराने के लिए राजी

 इंदौर 18 मई । जिस जे एन भाया स्मृति टी ट्वेन्टी स्पर्धा में नो बाल फैंक कर फिक्सीग के आरोप मध्यप्रदेश  के गेंदबाज टी  सुधेन्द्र को बीसीसीबाई ने निलम्बित किया है उसी स्पर्धा को अब  5 से 10 जून के बीच इंदोर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन कराने के लिए राजी हो गया है ।  इसी के साथ स्पर्धा के आयोजन को लेकर एमपीसीए और आईडीसीए के बीच उपजा विवाद समाप्त हो गया ।
एमपीसीए के नरेन्द्र मेनन और एम के भार्गव ने आज पत्रकारो को ये जानकारी देते हुए बताया कि  मेच को ले कर जो फ्लड लाइट का मसला था वह सुलझा लिया गया है । उसके लिए 23 हजार रूपए ही देने होगें ।

न्यायाधीशों को हर क्षेत्र और पहलू की जानकारी बेहद जरूरी है


इंदौर १८ मई।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ के स्वर्ण जयंती विस्तार खण्ड भवन का आज सर्वोच्च न्यायालय नईदिल्ली के न्यायमूर्तिद्वय  श्री दीपक वर्मा  और  श्री .के.पटनायक द्वारा  विधिवत उद्‌घाटन किया गया इस भवन के निर्माण पर करोड़ ८९ लाख रूपये व्यय किये गये हैं।
        इस  अवसर पर उद्‌घाटन कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री दीपक वर्मा ने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और लगन ही सफलता के रहस्य है। न्यायाधीशों को न्यायालय के हर क्षेत्र  और  हर पहलू की जानकारी बेहद जरूरी है। न्यायाधीशों का फैसला ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा नहीं होना चाहिये। न्यायाधीशों को गहन  अध्ययन करके सही फैसला देना पड़ता है। सतत  अध्ययन इस पेशे की सबसे बड़ी जरूरत है।
      कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री ए.के.पटनायक ने कहा कि जनता को सस्ता, शीघ्र  और सुलभ न्याय मिले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। 
      

आटो में लेकर आए थें 17 किलों गांजा



इंदौर। मल्हारगंज पुलिस ने एक आटों में 17 लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफतार किया हैै।दोनों उड्ीसा के रहने वाले है।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक एक सूचना के आधार पर बडा गणपति से गुजर रहे एक आटो को रोका गया तो उसमें दो युवक बेठे थें उनकी तलाशी  ली गई तो उनके पास से 17 किलों गांजा मिला। दोनों ने अपना नाम आलोक और विरेद्र बताया । दोनों उडीसा के रहने वाले है और यहा किसी नाना को गांजा देने आए थें । पुलिस ने प्रकरणदर्ज कर लिया है।

ट्रको की भिंडत दो की मौत


इंदौर 18 मई । बीती रात एबीरोड पर एक ट्रक के सडक किनारे खडे ट्रक में दूसरे ट्रक के घुस जाने से दो लोगो की मौत हो गई।
शिप्रा  पुलिस के मुताबिक हादसाशिप्रा  थाने से कुछ दुरी पर हुआ यहा पर पंचर हो जाने के कारण एक ट्रक सडक किनारे खडा था तभी पीछे से आया एक ट्रक उसमें घुस गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के इतनी भीषण थी की ट्रक पुरी तरह चकनाचुर हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुचाया ।

बाणगंगा लगाओ तो मिल जाएगा कंट्रोल रूम


इंदौर18 मई।बाणगंगा थाने पर फोन लगाने वालें लोगों को इन दिनों एक नई समस्या से परेशान  होना पड रहा है। दरअसल किसी तकनीकी समस्या के कारण यहा का फोन कंट्रोल रूम से मिल गया है और यहा पर फोन लगाने वाले व्यक्ति का फोन पुलिस कंट्रोल रूम पर लग जाता है।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से ये समस्या चल रही है। थाने के नम्बर 2720300 पर फोन लगाने पर वो नम्बर  कंट्रोल रूम पर लग जाता है।इससे लोगों के साथ कंटोल रूम पर पदस्थ कर्मियों को परेशान होना पडता है। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार शिकायत उच्च अधिकारियों को कर चुके है।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है

सुपर माडल्स के साथ होंगे बेरियाट्रिक सर्जरी वाले


इंदौर 18 मई । भंडारी अस्पताल समूह, इन्दौर अपने मेडिकल कॉलेज में एक विशेष फैशन शो का आयोजन कर रहा है । इस फैशन शो मे रेम्प पर  12 सुपर माडल्स के साथ होंगे बेरियाट्रिक सर्जरी होने के बाद में स्वस्थ हुए मरीज ।

 इन सभी ने  देश के प्रसिद्ध ओबेसिटी सर्जन डा. मोहित भंडारी से अत्यधिक मोटाप के लिये बेरियाट्रिक सर्जरी करवाई और 100 किलो से भी ज्यादा वज़न कम कर लिया है । पूर्व में इनका शरीर 250 किला से उपर था । मोटाप के साथ टाईप-2 डायबिटीज़, ब्लड़ प्रेशर, स्लीप ऐपनिया एवं हाट फैल्यूअर जैसी गंभीर बीमारियां थी । आज सर्जरी के छह माह बाद ये आम व्यक्ति की तरह  है ।

   रेम्प पर 12 ऐसे चेहर सुपर माडल्स के साथ कदम मिलाकर चेलेंगें जिन्होनें मोटाप एवंडायबिटीज से जंग जीती है । इस कार्यक्रम में अदिती गावित्रीकर, ऐलिषिया रउत, नेहा हिंग एवं अंजना सुखानी जैसी कई प्रसिद्ध माडल शिरकत करेंगी । साथ ही डांस इंडिया डांस के ट्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुती की जाएगी ।