इंदौर १२ जनवरी । इंदौर के मशहूर खजराना गणेश मंदिर के दर्शन और उनकी लाईव आरती आज से दर्शको को दर्शक घर बैठे उपलब्ध हो जायेगे। गुरुवार को तिल चतुर्थी के अवसर पर आयोजित मेले में कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने इसकी शुरुआत की।
एसडीएम जितेंद्रसिंह ने बताया टीवी के जरिये लोग भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे और आरती भी लाइव देख सकेंगे। करीब दो महीने पहले टाटा कंपनी की ओर से जिला प्रशासन को टीवी पर लाइव दर्शन की सुविधा देने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद कंपनी और प्रशासन के बीच अनुबंध हुआ जिसके मुताबिक लाइव दिखाने के बदले वह पहले साल प्रशासन को चार लाख, दूसरे साल पांच लाख और तीसरे साल छह लाख रुपए देगी। इस बीच यदि कोई अन्य टीवी चेनल ऐसा ही प्रसारण करना चाहेगी तो बदले में मिलने वाली रॉयल्टी का कुछ हिस्सा भी प्रशासन को मिलेगा
No comments:
Post a Comment