इन्दौर, 11 फरवरी ।सीमा सुरक्षा बल के इन्दौर स्थित केन्द्रीय आयुध एवं युद्घ कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) में सोमवार, १३ फरवरी को नव आरक्षकों की शपथ ग्रहण परेड आयोजित की गई है। इस परेड में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 147 नव आरक्षकों को सीमा और देश की सुरक्षा की शपथ दिलाई जायेगी। सीएसडब्ल्यूटी के उप महानिरीक्षक एवं कमांडेंट श्री राकेश कमार शर्मा परेड की सलामी लेंगे और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर सीएसडब्ल्यूटी के कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक श्री अ शोक कुमार यादव, कमांडेंट बुनियादी प्रशिक्षण श्री मुकुल श्रीवास्तव सहित बल के अ नेक वरिष्ठ एवं अ धिनस्थ अ धिकारियों के aलावा कार्मिक और प्रशिक्षणार्थियों के परिवारजन भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण परेड १३ फरवरी को सुबह ८.४५ बजे प्रारंभ होगी।
No comments:
Post a Comment