Total Pageviews

99561

छह बच्चे की माँ ने जहर खा कर दे दी जान

इंदौर।अपने पति के साथ हुए तत्कालिक विवाद के बाद अज्ञात जहरीला पर्दाथ पीने वाली एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के 6 बच्चे है।
     चंदन नगर पुलिस ने बताया कि लल्लाबाई उम्र 40 निवासी रामांनद नगर को कल रात एक निजी अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था जहा आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लल्लाबाई ने कल रात अज्ञात जहरीला पर्दाथ पी लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगडने पर पति रामसेवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात खाने को लेकर रामसेवक और लल्लाबाई के बीच में विवाद हुआ था।जिस पर रामसेवक ने आत्महत्या करने की धमकी दी थी लेकिन बाद में लल्लाबाई ने ही अज्ञात जहरीलापर्दाथ पी लिया।दोनों के 6 बच्चे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment