Total Pageviews

हाई कोर्ट परिसर में चंदन चोरों का आंतक

 इंदौर 20 मई।अति सुरक्षित हाईकोर्ट परिसर को बीती रात चंदन चोर गिरोह ने अपना निशाना बनाया चोरों ने परिसर में लगा हुआ चंदन का पेड़ भी काट लिया पर उसे ले जाने में सफल नहीं हो पाए।पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों ने हाई कोर्ट परिसर में से एक चंदन का पेड लिया वे उसे ले जाने लगे तभी मौके पर पुलिस जवान पहुंच गए। उन्हें देख चोर पेड़ और औजार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी भी की लेकिन बदमाश  भागने में सफल रहे पुलिस ने जप्त पेड को नगर निगम को सौंप दिया है।घटना से हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल पैदा हो गए है।

No comments:

Post a Comment