Total Pageviews

बाईक सवार को डंपर ने रोंधा गुस्साए लोगो ने डंपर फुंका

इंदौर 17 मई । गुरूवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवार को रोंध दिया।घटना से  आक्रोशित  लोगों ने डंपर में आग लगा दी। घटना में युवक की मौत हो गई।
    जानकारी के मुताबिक फुटी कोठी से गुजर रहे जगदीश  पाटीदार को आज सुबह सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर से रूप् से घायल जगदीश  को लोग पास के निजी अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना से  आक्रोशित  लोगों ने डंपर में आग लगा दी। डंपर के साथ साथ उसके पहियों में फंसी जगदीश  की बाइक भी जल कर खाक हो गई। जगदीश  स्टार कैब कंपनी में काम करता था। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया  हैं।

No comments:

Post a Comment