Total Pageviews

खारीवाल पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए


 इंदौर  17 मई । इंदौर प्रेस क्लब के 50 साल के इतिहास में प्रवीण कुमार खारीवाल पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके शुक्ला ने बताया कि  27 मई कोइंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव होंगे। गुरुवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद के एकमात्र प्रत्याशी होने से श्री खारीवाल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद हेतु अजीज खान, अमित सोनी, धर्मेश यशलहा, सुनील जोशी, महासचिव पद हेतु अरविंद तिवारी, नवनीत शुक्ला, सचिव पद हेतु संजय लाहोटी, आदित्यसिंह परमार, कोषाध्यक्ष पद हेतु कमलकुमार कस्तूरी व अशोक समन मैदान में हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के पद हेतु केके शर्मा गुड्डू, हेमंत शर्मा, राजेश मिश्रा, सोनू यादव, विजय गुंजाल, बालकृष्ण मूले, लक्ष्मीकांत पंडित, भूपेंद्र नामदेव, राजशेखर शास्त्री, सुभाष जैन, कल्पेश जैन, राजकुमार शिंदे, अतुल लागू, डॉ. हनीष अजमेरा व महिला कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए योगिता जायसवाल दावेदार हैं।
27 मई को सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा, जिसमें क्लब के 1320 सदस्य मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए मोहनलाल बागोरा, पार्षद दिनेश पांडे, एमएस चौहान, आरके गोंदले, वीडी मिश्रा, संजय मित्तल व जय हार्डिया को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment