Total Pageviews

मंत्री के भरोसे के बाद अनशन टूटा


 इंदौर 5 मई ।प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया के हस्तक्षेप  के बाद  शनिवार दोपहर खजराना मंदिर  के मुख्य पुजारी बालचंद्र भट्ट ने अनशन खत्म कर दिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि वे रविवार को कलेक्टर से बात कर पुजारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक फैसला करवाएंगे।
 इससे पहले एडिशनल कलेक्टर नारायण पाटीदार और एसडीओ विवेक श्रोत्रिय भी प्रशासन की ओर से मंदिर पहुंचे और पुजारियों की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को खजराना मंदिर के प्रशासक शीलेंद्रसिंह के विरोध में मुख्य पुजारी ने अनशन कर दिया था। उनका कहना था श्री सिंह पुजारियों को ऐवजी कह रहे हैं और उन्होंने ब्राह्मण समाज का अपमान किया है।

आज प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया  मंदिर पहुंचे और उन्होंने मुख्य पुजारी बालचंद्र भट्ट को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया और मांगो को हल करवाने का भरोसा भी दिया । उसके बाद  मंदिर के आसपास बनी प्रसाद की करीब 150 दुकानें फिर खुल गईं। 
 

No comments:

Post a Comment