Total Pageviews

घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

इंदौर 4 मई। रोज रोज के विवाद से तंग आकर आज सुबह एक मजदूर ने अपनी पत्नि के  गले और सीने पर कुल्हाणी मार कर हत्या कर दी और थाने जाकर आत्मसमपर्ण कर दिया।
    शिप्रा पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह लसुडिया परमार में हुई यहा पर रहने वाले सुभाष ठाकुर ने आज सुबह अपनी पत्नी संगीता की सीने और गले पर कुल्हाणी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पति थाने पर आ गया और पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने उसे मौके पर जाकर देखा तो वहा पर संगीता का शव पडा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच में विवाद होते रहते थें इसी से तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। इधर सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था इस लिए उसने उसकी हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment