Total Pageviews

भाजपा मंत्रियों के यहा पर भी पडे छापें: कांग्रेस

इन्दौरः11 मई।स्वास्थ्य विभाग के संचालक के यहा पर 150 करोड की संपत्ति मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के मंत्रियों के यहा पर भी छापे मारने की मांग की है।
प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने आज यहा जारी अपने बयान में कहा कि  कल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉ. अमरनाथ मित्तल  व इनके सहयोगी ऑडिटर गणेष प्रसाद किरार के यहां पड़े लोकायुक्त छापे मे मिली अनुमानित 150 करोड़ रुपये की संपत्ति ने पूरे प्रदेशवासियों को भौंचक कर दिया है।स्वास्थ्य सेवाओं के पैसे इन भ्रष्ट अधिकारियों की जेबों में  बगैर विभागीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जानकारी, संरक्षण व मिलीभगत के संभव नहीं है।
    सलूजा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिये। उन्होनें कहा कि कांग्रेस शुरु से ही कहती आयी है कि लोकायुक्त  अधिकारियों के साथ-साथ बड़े-बड़े मगरमच्छों को भी निशाने पर ले। स्वास्थ्य संचालक के बाद और भी बड़े भ्रष्ट नौकरशाहों व इन्हें संरक्षित करने वाले तथा इनकी काली कमाई के बड़े हिस्सेदार प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों के यहां भी लोकायुक्त  छापे डाले। मंत्रियां के यहां छापों में बेशुमार अरबों रुपयों की काली कमाई उजागर होगी तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के सुषासन  व स्वर्णिम म.प्र. की पोल खुलेगी।

No comments:

Post a Comment