Total Pageviews

अब छात्रों को सिखायेगे वैदिक गणित

  इंदौर 8 मई ।प्रदेश के नौवीं-दसवीं के छात्रों को आगामी सत्र से  वैदिक गणित पढ़ाया जाएगा और इसके लिए 15 जून से टीचर्स को ट्रेंड भी किया जाएगा ।
         शिक्षामंत्री अर्चना चिटनीस के निर्देश पर इस वर्ष वैदिक गणित पढ़ाने की तैयारी पीरी कर ली गयी है गणित की  इस प्राचीन परंपरा का ज्ञान  देने के उद्देश्य से  अगले सत्र से हाईस्कूलों में वैदिक गणित शुरू हो रहा है। इसके लिए शिक्षकों का पंद्रह जून से प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। इसमें कुल 22 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश के छात्रों की गणित में परेशानी दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने वैदिक गणित पढ़ाने की घोषणा की है। वैदिक गणित में शंकराचार्य के 16 सूत्र व 12 उपसूत्र हैं। इन्हीं पर पूरी अंक गणित आधारित है। इन सूत्रों को छात्र ने समझ लिया, तो गणित के कई सवाल कुछ ही पल में हल कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाने के पूर्व वैदिक गणित के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य 15 जून से शुरू होगा। प्रशिक्षण में कुल 22 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पिछले साल जोड़ा था माड्यूल : लोक शिक्षण संचालनालय ने पिछले सात वैदिक गणित का माड्यूल नौवीं व दसवीं में जोड़ा था। लेकिन शिक्षकों का प्रशिक्षण नहीं होने की वजह से इसे स्कूलों में नहीं पढ़ाया जा सका।

No comments:

Post a Comment