Total Pageviews

लता अवार्ड ६ से ८ फरवरी तक


इंदौर २८ जनवरी । राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह का तीन दिवसीय आयोजन इंदौर में 6 फरवरी से 8 फरवरी तक होगा। समारोह के दौरान 6 फरवरी को राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा, 7 फरवरी को प्रसिद्ध गायक श्री सुखविन्दर सिंह की प्रस्तुती होगी तथा 8 फरवरी को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित होने वाले प्रसिद्ध संगीतकार श्री राजेश रोशन अपने सहयोगी कलाकारों के साथ गीतों की प्रस्तुती करेंगे।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह के अंतर्गत 6 फरवरी को रविन्द्र नाट्य गृह में राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा इस प्रतियोगिता में 28 प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं। मुख्य समारोह 7 फरवरी एवं 8 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा इस समारोह में 7 फरवरी को प्रसिद्ध गायक श्री सुखविन्दर सिंह की प्रस्तुती होगी। इस कार्यक्रम के प्रयोजक ब्लोमबर रियालिटी इण्डिया रहेगी। इसी प्रकार 8 फरवरी को राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण वर्ष 2010-11 से सम्मानित होने वाले प्रसिद्ध संगीतकार श्री राजेश रोशन अपने सहयोगी कलाकारों के साथ अपने गीतों की प्रस्तुती देंगे। इस सम्मान के अंतर्गत प्रसिद्ध संगीतकार श्री राजेश रोशन को 2 लाख रूपये की राशि, सम्मान पटिटका के साथ-साथ शॉल एवं श्रीफल भी प्रदान किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment