Total Pageviews

इंदौर के यादव को राष्ट्रपति ने पुलिस पदक‘ से सम्मानित किया

इंदौर २७ जनवरी   इंदौर स्थित   केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, में पदस्थ श्री अशोक कुमार यादव, उप महानिरीक्षक एवं मुख्य प्रशि क्षक को उनके द्वारा 27 वर्षों की राष्ट्र को समर्पित, निस्वार्थ व सराहनीय सेवा के लिए  भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘गणतंत्र दिवस- 2012‘ के अवसर पर ‘ पुलिस पदक‘ से सम्मानित किया गया है। 
        श्री अशोक कुमार यादव का जन्म 1962 में  शुजालपुर, जिला शाजापुर, में हुआ।  वर्ष 1983 में कामर्स विषय से एम0काम0 करने के बाद  उन्होंने वर्ष 1984 में सहायक कमांडेंट के पद पर सीमा सुरक्षा बल में प्रवेश  किया।  अपने 27 वर्षों के लम्बे सेवाकाल में आपने जम्मू व कष्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर पंजाब की संवेदनषील सीमाओं तथा उत्तर पूर्व राज्यों  की अत्यन्त संवेदनशील व घने जंगलों वाले इलाकों तथा बंगाल के अत्यन्त चुनौतीपूर्ण सीमा पर  अदम्य साहस के साथ कार्य कर कुश ल नेतृत्व प्रदान किया ।  इस उपलब्धि के लिए श्री अशोक कुमार यादव को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेषक श्री  यू0के0 बंसल, भा0पु0सेवा ने बधाई दी  है  
इंदौर के यादव को राष्ट्रपति ने पुलिस पदक‘ से सम्मानित किया

No comments:

Post a Comment