Total Pageviews

नकली पुलिस कर्मी बन दो महिलाऔ को ठगा

  इंदौर २७ जनवरी नकली पुलिस कर्मी बन कर आज दिनदहाड़े  दो महिलाऔ के जेवर उतरवा कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। 
           यह घटना पलासिया थाना के गुलमोहर कॉलोनी निवासी कमला पति कैलाश चंद्र खंडेलवाल   70के साथ घटी पुलिस के अनुसार मंदिर जा रही इस महिला को  पुलिस कर्मी बने बदमाशों  ने कहा कि आगे कत्ल हो गया है आप जेवर उतार लो। महिला बदमाशों के झांसे में आ गई व दो चूडिय़ा व एक चेन उतार कर दे दी  जो उन्होंने महिला के पर्स में रख दिए  महिला ने आगे जाकर पर्स देखा तो आभूषण गायब थे।
         एक अन्य घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में हुई यहा पर अपने घर लोट रही मधुबेन शाह उम्र 68 निवासी स्नेहलतागंज को उनके घर से कुछ दुरी पर एक बदमाश  ने आवाज देकर अपने  दुसरे साथी  के पास ले गया।यहा पर बदमाशो  ने उससे कहा कि एसपी साहब का आदेश  है कि कोई जेवर पहन के नही घुमेगा। इसके बाद बदमाशो  ने उसके  भी सोने के कडे उतराए और बेग में रखने का नाटक कर के कडे लेकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि जेवरो का मुल्य 50 हजार रूपए है।पुलिस को आंशका है कि दोनो वारदातों को एक ही बदमाशो की जोड़ी  ने अंजाम दिया है।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 

No comments:

Post a Comment