Total Pageviews

99479

प्रभात झा बोले महिला शक्ति की राजनीति को आवश्यकता

इंदौर 25 जनवरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने कहा कि आज महिला शक्ति की राजनीति को आवश्यकता है। जागरूक शिक्षित और सक्रिय महिलाएं समाज को ओर अपने परिवार को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला शक्ति को समर्पित है। लाड़ली लक्ष्मी से लेकर नगरीय निकाय और पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी भाजपा सरकार की     प्रमुख उपलब्धी है।
श्री झा आज गांधी हॉल प्रांगण में राजमाता विजयाराजे सिंधियां की पुण्यतिथि पर मतदान केन्द्र इकाई की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के ‘‘कार्यकर्ता सम्मेलन’’  को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होनंे कहा कि घर-परिवार, समाज और राजनीति में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। नारी, मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में सदैव समाज को पूर्णता प्रदान करती है आज नारी जागरण देश व समय की आवश्यकता है।
उन्होने महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का  आव्हान करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने  सर्वश्रेष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को तैयार किया। इसमें राजमाताजी का  महत्वपूर्ण योगदान है। अपने अधिकरो   के प्रति महिलाएं जागरूक और स्थापित हो इस हेतु विशेष प्रयास भाजपा ने किये है। विशेष रूप से पंचायत और ग्राम केन्द्र स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं का निर्माण राजनीति में महिलाओं को आगे लाने में सहायक होगा।
   

No comments:

Post a Comment