Total Pageviews

कल पंचर हुवा था आज खराब हो गया विमान

इंदौर २८ अप्रैल। शुक्रवार को टायर पंचर होने के बाद आज इंदौर के देवी अहिया विमान तल  एयर इंडिया के विमान में खराबी आ गयी । यात्रियों  ने हंगामा किया । करीब डेढ़ गनते में सुधार के बाद विमान को रवाना  किया जा सका ।विमान में करीब 120 यात्री सवार थे।
 शनिवार को एक बार फिर एयर इंडिया के इंदौर से भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुआ। विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 7.15 बजे इंदौर आकर 7.50 बजे भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाली उड़ान समय पर इंदौर आई। इसके बाद इसमें कोई तकनीकी खराबी सामने आने पर सुधार शुरू किया गया। इस दौरान यात्रियों को टर्मिनल में ही रोके रखा गया। सुधार के बाद विमान निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा लेट 9.30 बजे रवाना हुआ। इस दौरान परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। जिन्हें अधिकारियों ने शांत किया।

No comments:

Post a Comment