Total Pageviews

शेह्ला की हत्या का मास्टर माइंड कोइ और --- जाहिदा

इंदौर ३ अप्रैल | भोपाल के बहुचर्चित  शेह्ला मसूद ह्त्या काण्ड के चारो मुख्य  आरोपी  जाहिदा परवेज ,सबा फारुखी इरफ़ान और सकीब डेंजर को ११ अप्रैल तक  हिरासत में भेज दिया | आज ही अदालात में भाजपा  विधायक ध्रुव नारायण के पालीग्राफ टेस्ट को ले कर से बी आई  पर उंगली उठाई गयी | वही दोनों महिला आरोपियों ने मिडिया से खुल कर कहा की हमें फंसाया जा रहा है सी बी आई  मुख्य  आरोपी  से मिली हुई है और उन्हें बचा रही है |
 दोनों महिलाओं  ने कहा की  इस पुरे कांड का मास्टर माइंड कौन  है ये आप लोगो को पता है आप  पता कीजिए | वही विधायक ध्रुव नारायण के वकील प्रदीप गुप्ता ने सी  बी आई पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा की जब पोलीग्राफ टेस्ट २५ मार्च को किया गया तो फिर  १४ को टेस्ट कराने की बात कोर्ट में कर उसे क्यों गुमराह किया किया |

No comments:

Post a Comment