Total Pageviews

देश में पहली बार इंदौर में मोबाईल मैपर का प्रयोग

 इंदौर २७ फरवरी ।अब देश में पहली बार इंदौर संभाग में मोबाईल  मैपर की सहायता से  वन विभाग अपनी   सीमाओं को चिह्नित करने  जा रहा है । इस नई प्राणाली  से कर्माचारियो को  प्रशाक्षित  किया जा रहा है ।
   वन विभाग के सूत्रो   के मुताबिक़  2-2 लाख रुपए की कीमत वाले 2 मोबाइल मेपर इंदौर संभाग  को केंद्र  ने दिए है । इन अति आधुनिक उपकरण के माध्यम से अपने वन की सीमाओं को चिह्नित कर पाएगा।  इनके माध्यम से वन भूमि की सीमा का सर्वे  भी  किया जा सकेगा।
 अधिकारियों का कहना है की अभी इन मेपर के माध्यम से इंदौर में बतोर प्रयोग कार्यवाही  की जा रही है। इसके बाद धार में भी इसे लाया जाएगा। रविवार को पहली बार जिले के वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों ने मोबाइल मेपर को देखा और उसके माध्यम से कैसे काम किया जाता है उसका प्रशिक्षण लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल मेपर के माध्यम से राजस्व व वन विभाग की जमीन की सीमा संबंधी विवाद को खत्म किया जा सकता है। इसके माध्यम से प्रदेश में नहीं बल्कि देश में पहली बार काम होगा। इसी प्रकार अन्य तकनीकों से भी वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को परिचित करवाया गया। 

No comments:

Post a Comment