Total Pageviews

पति बन गया हैवान पत्नी को हीटर से जलाया

इंदौर  13 अप्रैल ।गौतम पुरा में एक पति ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए अपनी पत्नि को हीटर से जला दिया। पुलिस के मुताबिक यहा रहने वाली रेखा बाई को कल रात को जली हुई अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया था उसने पुलिस को बताया  कल रात वो भंडारे में गई थी वहा से लोट कर आई तो पति संजय उससे विवाद करने लगा इसके बाद उसने हीटर की सहायता से उसे जला दिया।घटना में महिला के नाजुक अंग भी जल गए है। पुलिस के मुताबिक संजय रेखा के चरित्र पर शंका करता था और अक्सर विवाद करता था। रेखा की स्थिती गंभीर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment