Total Pageviews

300 एएसआई का प्रमोशन होगा

 इंदौर 13फरवरी।पुलिस महकमे के  लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे सहायक उप निरीक्षकों को मार्च तक  पदोन्नत  कर दिया जायेगा ।  इसके तहत 300 एएसआई की प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं सीधी भर्ती से महकमे को 257नए सब इंस्पेक्टर भी मिल जाएंगे।
 सूत्रों की माने तो पुलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों को जल्द भरने के लिए नया तरीका निकाला है। इसके लिए सभी रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट के साथ ही उसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी जाए। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यालय तत्काल वरीयता के आधार पर खाली पदों पर पुलिसकर्मियों को पदोन्नत करके उनकी पदस्थापना कर सकेगा।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अभी उपनिरीक्षकों के 3189 पद हैं,जो एक अप्रैल की स्थिति में ब़ढ़कर 3693 हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में उपनिरीक्षकों के पांच सौ से अधिक पद खाली हो जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने ३०० सहायक पुलिस निरीक्षकों को मार्च तक पदोन्नत करने का फैसला किया है। इसके अलावा सीधी भर्ती से 257 उपनिरीक्षक अप्रैल तक मिल जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मई माह तक उपनिरीक्षकों के खाली पदों को भर दिया जाएगा।

 

No comments:

Post a Comment