इंदौर ४ फरवरी ।कॉन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सी आई आई के पश्चिम क्षेत्र द्वारा आगामी 7 फरवरी को प्रदेश भर के उद्योगपतियों का एक सेमीनार का आयोजन इंदौर
में किया जा रहा है।
इसमें पीथमपुर सहित प्रदेश भर के 100 लोग भाग लेंगे। इसमें उद्योगपति व उद्योगों में काम करने वाले तकनीकी प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने ने बताया कि वर्तमान में सप्लाय चेन यानी उद्योगों में सामान की आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए एक मैनेजमेंट की जरूरत है। खासकर औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के युग में ऐसा करना जरूरी है। इसी के लिए सेमीनार में विशेषज्ञ जानकारी देंगे कि किस तरह से सड़क मार्ग से त्वरित और सुरक्षित सामग्री की आवाजाही कर लागत मूल्य घटाया जाए।

No comments:
Post a Comment