Total Pageviews

गर्मी ब़ढ़ते ही सब्जियों के दाम भी आसमान पर

 इंदौर २६ मार्च ।गर्मी ब़ढ़ते ही सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। बाजार में ज्यादातर हरी सब्जियां ४० रुपए प्रति किलो के पार बिक रही हैं। गर्मी के सीजन में आने वाला टिंडा अभी १०० रुपए प्रति किलो, परमल ८० रुपए किलो, भिंडी ६० रुपए, गिलकी ४० से ५० रुपए, शिमला मिर्च ४० से ६० रुपए, सेम ४० रुपए, बरवटी ४० से ५० रुपए, गाजर ३० रुपए और टमाटर ३० रुपए, फूल गोभी २० से ३० रुपए, पत्ता गोभी १५ से २० रुपए और आलू १२ रुपए व प्याज १० रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।  जैसे-जैसे गर्मी तीखी होगी हरी सब्जियों की आवक घटेगी और दाम ब़ढ़ेंगे। गर्मी के मौसम में ज्यादा उपयोग आने वाला नीबू ५ रुपए नग और केरी ६० रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।   
 नवरात्रि  के चलते फलों के दामों में भी १० फीसदी तक इजाफा 
 फलों में केला, अंगूर, संतरा, पपीता सहित अनार और सेव के दामों में उछाल आया है। जहां मौसम के अनुरूप अंगूर, संतरा का सीजन चल रहा है, लेकिन पर्व के चलते जो अंगूर दो दिन पहले ४० रुपए किलो बिक रहा था वह ५०-६० रुपए और ६० वाला ७०-८० रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसा ही हाल संतरे का है। इसमें भी १० रुपए प्रति किलो तक इजाफा हुआ है। वहीं केला २० वाला २५ और २५ वाला ३० रुपए प्रति दर्जन और ब़ड़ी साइज का ४० रुपए प्रति दर्जन के हिसाब से बिक रहा है। सीजन के अंत में सेव के दाम १२० रुपए से लेकर २५० रुपए तक और अनार के १३० से २०० रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

No comments:

Post a Comment