Total Pageviews

99349

विवाद के चलते चार लोगों ने फॉंसी लगा ली

इंदोर 26 मार्च ।शहर में  घरू विवाद के चलते चार लोगों ने फॉंसी लगा कर अपनी जान  दी । एक छात्र को दोस्तो ने फॉंसी के फन्दें से उतार कर अस्पताल ले जाया गया जिसका उपचार जारी है ।
 मिली जानकारी के अनुसार  विजयनगर  के पटेलनगर में रहने वाले 45 वर्षीय रवि पिता गोपाल श्रेष्ठ ने एक व्यक्ति ने पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकालकर फांसी लगा ली।  इसी तरह मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फोटो कॉपी का काम करने वाले  38 वर्षीय चंद्रशेखर पिता मुरलीधर छाबड़ा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी सुबह उठी तो पति को फंदे पर झूलता देखा। आत्महत्या के पीछे पुलिस ने दंपति के बीच विवाद को कारण बताया है। स्कीम 78 में रहने वाले 38 वर्षीय नवीन पिता विनोद श्रीवास्तव ने अपने घर में फांसी लगा ली। नवीन का ट्रांसपोर्ट का कामकाज है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार रेडियो कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय राजेश पिता शिवनारायण बीई अंतिम वर्ष का छात्र है। देर रात राजेश ने दरवाजा बंद कर कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। साथी गोपाल के कहने पर भी जब राजेश ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे अनहोनी होने का शक हुआ। गोपाल ने अन्य दोस्तों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर राजेश फंदे पर झूल रहा था। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा।
आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। राजेश मूलतः शाजापुर का रहने वाला है। यहां किराए के मकान में रहता है।

No comments:

Post a Comment