Total Pageviews

दहेज के लिए सता कर मांगे 11 लाख

इंदौर। 15 मार्च शहर में दो अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं को दहेज के लिए प्रताडित करने का मामला सामने आया है।दहेज लोभियों ने उनसे 11 लाख रूप्ए मांगे है।
    महिला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक खुडैल में रहने वाली अनिता नामक महिला ने शिकायत  दर्ज करवाई है।उसका विवाह राकेश नि0ग्राम बिजवान खुडैल के साथ हुआ था लेकिन कुछ समय से उसका पति राकेश  और सास शेफु बाई उसे प्रताडित करने लगे है और उससे दहेज में 7 लाख रूप्ए लाने के लिए कहने लगें जिसके बाद महिला ने   पुलिस की शरण ली है।  
इसी  तरह शंकर बाग में रहने वाली निधी वर्मा ने शिकायत  दर्ज करवाई है कि उसका विवाह विज्ञान नगर में रहन वाले देवकांत वर्मा के साथ हुआ था लेकिन पिछले कुछ समय से देवकांत उसका ससुर गणपत और अन्य परिजन उसे दहेज के नाम पर प्रताडित कर रहे है और दहेज में  4 लाख रूप्ए लाने के लिए कह रहे है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment