Total Pageviews

इंदौर ,भोपाल और जबलपुर में महिला अपराध प्रकोष्ठ का गठन

 इंदौर  4मार्च ।इंदौर ,भोपाल और जबलपुर में महिला अपराध प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा और इसके लिए आईजी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी ।
     प्रदेश पुलिस के मुखिया नंदन दुबे ने अपर मुख्य सचिव गृह अशोक दास को पत्र लिखकर विशेष प्रकोष्ठ और अधिकारियों के पद स्वीकूत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं क्षेत्रीय प्रकोष्ठ इंदौर ,भोपाल और जबलपुर में स्थापित किए जाए। श्री दुबे ने अपने प्रस्ताव में बताया कि महिलाओं पर उत्पीड़न, दहेज के कारण महिलाओं को जलाने, प्रताडि़त करने, सामूहिक बलात्कार, हत्या महिलाओं का व्यापार और बालिकाओं की चोरी की तेजी से बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि तीनों क्षेत्रीय प्रकोष्ठ भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आईजी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इन पदों की पूर्ति एक्स काडर से की जाएगी। वहीं पीएचक्यू के मुख्य प्रकोष्ठ और क्षेत्रीय प्रकोष्ठ के लिए चार उप संचालक (अभियोजन) अधिकारी की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली जाएंगी। इसके अलावा एडीजी महिला सेल का अलग पद स्वीकृत करने को कहा गया है।
 अपने उत्पाद सेवा को प्रचारित करने का बेहतर स्थान लोकल इंदौर संपर्क करे localindore@gmail.com   या काल करे 91-8989600286 

No comments:

Post a Comment